Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने विश्व जनसंख्या दिवस मनाया Inner Wheel Club of Jamshedpur East celebrated World Population Day



Upgrade Jharkhand News। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा टेल्को कॉलोनी सीएसआर विभाग के परिवार कल्याण संस्थान में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में लक्षित समूह पीकेएस की कुपोषित उपचार केंद्र की कई युवती महिलाएं उपस्थित थीं। वहीं वक्ता के रूप में आईडब्ल्यूसी जमशेदपुर ईस्ट की अध्यक्ष डॉ मीना मुखर्जी मौजूद थीं। उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व और इस वर्ष 2025 में इसकी थीम के बारे में बताया।

विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य विभिन्न जनसंख्या मुद्दों जैसे परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानवाधिकारों के महत्व पर लोगों की जागरूकता बढ़ाना है। कई स्रोतों के अनुसार, विश्व जनसंख्या दिवस '2025 का थीम "युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावान दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना" है। सत्र के बाद पीपी सोनाली महंती और संपादक मधुमिता रॉय ने महिलाओं के बीच एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। यह एक संतोषजनक  सत्र रही। 


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template