Upgrade Jharkhand News. भगवान किसको कौन काम कराते हैं और कहाँ पर कराते यह कोई नहीं जानता।बिहार के रहनेवाले डॉक्टर अरविंद कुमार लाल झारखंड के एक छोटा सा गांव हाता में आकर चिकित्सा जगत में एक पहचान और प्रेरणा बनेंगे हमलोग कभी सोचे नहीं थे।इस क्षेत्र में डॉक्टर अरविंद कुमार लाल को प्रतिष्टित करने में समाज सेवी,राज नेता तथा झारखंड आंदोलन कारी के महानायक स्वर्गीय लखी चरण कुंडू का काफी सहयोग और भूमिका रही है।डॉक्टर लाल तारा सेवा सदन के संस्थापक है।तारा सेवा सदन चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा दे रही है।इसके अलावे डॉक्टर लाल का एक स्कूल भी चल रहा है।स्कूल का नाम तारा पब्लिक स्कूल है।तारा पब्लिक स्कूल इंग्लिश मीडियम होते हुए भी भारतीय संस्कृति और संस्कार को पकड़े हुए हैं।स्कूल में शिक्षा के साथ साथ बच्चे को संस्कार भी दिया जाता है।स्वामी विवेकानंद जी का आदर्श को रूप देने का कोशिश किया जाता है।मै विद्यालय में बीच बीच जाता हूँ।
विद्यालय की शिक्षा प्रणाली मुझे अच्छा लगता है।विद्यालय के बच्चे हमारे माताजी आश्रम द्वारा आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेते हैं और अच्छा परिणाम निकालते हैं।बहुत गौरव की बात यह है कि डॉक्टर लाल अपनी प्रतिभा और योग्यता से जमशेदपुर के सिविल सर्ज़ेन बने थे।करुणा काल में अच्छा काम किये थे,अच्छी सेवा दी थी।लेकिन सेवा समाप्ति के पूर्व कुछ दुष्ट लोगों का शिकार बन गए।विभाग ने पद से बर्खास्त कर दिया।डॉक्टर साहब रुके नहीं, झुके नहीं, न्यायालय का स्मरण लिया।कुछ दिन तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।कहा जाता है,, सत्य परेशान होता है, पराजित नहीं।डॉक्टर साहब के साथ भी यैसा ही हुआ।अंत तक विजय डॉक्टर साहब का ही हुआ।
डॉक्टर लाल इस क्षेत्र के लिए एक उदाहरण है, एक प्रेरणा है, एक जाने माने हस्ती,एक स्वाभिमानी व्यक्ति है।चिकित्सा, शिक्षा के साथ साथ समाज सेवा का काम भी करते हैं।लोगों के साथ डॉक्टर साहब का अच्छा संबंध है।उनकी नेट वर्क भी काफी दूर तक है।मेरे साथ भी डॉक्टर साहब का संबंध काफी मधुर और अच्छा है।कोबिड निमोनिया के समय डॉक्टर साहब ने मुझे काफी हेल्प किया जाता तब वे सिविल सर्ज़ेन थे,मैं सदर में भर्ती था।आठ दिन तक ऑक्सीजन चला था।डॉक्टर साहब काफी मदत किये थे,मुझे देखने जाते थे।आज के समय में डॉक्टर अरविंद लाल जैसे डॉक्टर और समाजसेवी की जरूरत है जो अपना काम भी करें साथ साथ लोगों की दुःख भी समझे और सेवा और सहयोग भी करें।जीवन का उद्देश्य केवल धन कमाना ही नहीं है समाज और देश के लिए कुछ अच्छा काम भी करना है ताकि जाने के समय लोग आंसू भी बहा सके। अंत में डॉक्टर लाल की इस सफलता के लिए अभिनंदन और बहुत बहुत शुभकामनाएं।
No comments:
Post a Comment