Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत एवं बुथ कमेटी को मजबूत करने का दिशा-निर्देश दिया - आनन्द बिहारी दुबे Under the organization creation campaign, directions were given to strengthen the Panchayat and booth committee - Anand Bihari Dubey


Jamshedpur (Nagendra) । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार टाटानगर मण्डल कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा के अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11:30 बजे से आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर शामिल हुए। जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि टाटानगर मण्डल कांग्रेस के अन्तर्गत दक्षिण सुसनीगडिया, उत्तरी सुसनीगडिया, पूर्वी किताडीह पंचायत कमेटी का गठन पंचायत में जा कर करें, संगठन में सामाजिक और कांग्रेस विचारधारा के लोगों को स्थान दें, पंचायतों में आने वाले बूथों का गठन करें, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और चुनाव आयोग के गाईडलाईन के अनुसार BLA-2 का चयन करें और BLA-2 का फार्म भरें।



आगामी 20 जुलाई को चाईबासा में सुबह 10:00 बजे से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित है। जिसमें प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक को अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना है। प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता व्याख्यान देंगे। प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर संगठन को मजबूत बनाए, जनता को समस्याओं को संकलित करें, मांग पत्र के माध्यम से संबंधित विभाग में आवाज को बुलंद कर समस्या समाधान करायें।



इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे, टाटानगर मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्र, प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, टाटानगर मण्डल पर्यवेक्षक सुरज मुण्डा, जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह नेताजी, अपर्णा गुहा, सेवादल के हरि सामद,  करनडीह-घाघीडीह मण्डल अध्यक्ष रंजन सिंह, मो. कमाल, शैलेश मिश्रा, दक्षिण सुसनीगडिया पंचायत अध्यक्ष रवि करूवा, पूर्वी किताडीह पंचायत मनोज कुमार पासवान, ओम प्रकाश, मो. चांद, शुभम झा, राजेश कुमार दुबे, सैलेन्द्र कुवर, अजय ठाकुर, श्वेता सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। राजेन्द्र सिंह नेताजी महामंत्री को करनडीह-घाघीडीह मण्डल में संगठन निर्माण कार्य हेतू दिन-रात कैम्प कर पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं बुथ कमेटी, BLA-2 निर्माण करने हेतू दायित्व से जोड़े गये।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template