Chaibasa बस व बाइक की सीधी टक्कर,युवक की मौत Bus and bike collide head on, young man dies

Guwa (Sandeep Gupta)  । मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग स्थित छोटा जामकुण्डिया के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सालाई के हिनूवा निवासी मंगल सिद्दू के रूप में की गई है। जान…

Chaibasa बस व बाइक की सीधी टक्कर,युवक की मौत Bus and bike collide head on, young man dies

 


Guwa (Sandeep Gupta) । मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग स्थित छोटा जामकुण्डिया के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सालाई के हिनूवा निवासी मंगल सिद्दू के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार युवक अपने बाइक से छोटानागरा से गांव की ओर आ रहा था।

इसी दौरान छोटा जामकुण्डिया के समीप सामने से आ रही यात्री बस से बाइक सवार मंगल की सीधी टक्कर हो गई। घटना से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था,जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवक को तुरंत ईलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280