Guwa (Sandeep Gupta) । बुधवार देर शाम को रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय ठेका मजदूर एवं बेरोजगारों के साथ बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने की। इस बैठक झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के दिशा-निर्देशन में की गई। इस दौरान बैठक में वर्षो से ठेका मजदूरों का अन स्किल्ड से स्किल्ड, स्किल्ड से सेमी स्किल्ड तथा सेमी स्किल्ड से हाई स्किल्ड नहीं किया गया है। साथ ही बैठक के दौरान ठेका मजदूरों ने कहा कि सेल के क्वार्टर के सामने सेल प्रबंधन द्वारा साफ सफाई नही कराई जा रही है। सेफ्टी टेंक से नालियों का गंदा पानी घर में घुस रही है। जिससे भयंकर बिमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
साथ ही गुवा में बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है। सेल प्रबंधन द्वारा 500 बेरोजगारों को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था, परन्तु अभी तक सेल प्रबंधन एक भी बेरोजगार को रोजगार नहीं दी है। सेल में सेल प्रबंधन द्वारा लागु किया गया बायोमैट्रिक को सभी सेल कर्मचारी इसे नहीं मानते हुए बायोमैट्रिक को लागू नहीं होने देंगे।इन सभी समस्याओं को लेकर गुरुवार सुबह 10 बजे गुवा सेल के सिविल ऑफिस समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, सिकंदर पान, रोहित पांडे,पदमा केसरी,बंसती करुवा, लक्ष्मी साहू, प्रशांत चाम्पिया, उमेश नाग, संजय सांडिल,आरती होरो, कंचन पान, लक्ष्मी बड़ाइक,हिंदा पूर्ति, प्रिति तिग्गा, सीमा तिर्की, पार्वती देवी सहित काफी संख्या में ठेका मजदूर एवं बेरोजगार मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment