Guwa (Sandeep Gupta) । गुरुवार सुबह 10:00 बजे झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के बैनर तले काफी संख्या में ठेका मजदूर, तथा बेरोजगारों ने ठेका मजदूर के सफाई कर्मियों का अपग्रेडेशन, सुपरवाइजर का अपग्रेडेशन तथा विभिन्न समस्याओं को लेकर गुवा सेल के सिविल ऑफिस में विभिन्न नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ठेका मजदूरों को नेतृत्व कर अपनी मांगों को लेकर कहा कि अभी तक सेल प्रबंधन सफाई कर्मियों को अपग्रेडेशन नहीं किया गया है उसे अभिलंब अपग्रेड किया जाए, कल्याण नगर में सेफ्टी टैंक की साफ सफाई कर उसे मरम्मत की जाए, साथ ही बारिश के दिनों में कल्याण नगर में क्वार्टरों से पानी टपकता है उसे अभिलंब मरम्मत कर नया एलवेस्टर लगाया जाए, गुवा रेलवे मार्केट स्थित पुलिया समीप बारिश के दिनों में काफी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
जिसके कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है उसे अभिलंब मरम्मत कर पानी को रोका जाए, 500 बेरोजगारों की बहाली की जाए, इसके अलावे सेल के विभिन्न कॉलोनी जेसे रेलवे मार्केट, विवेक नगर, रामनगर, गुवा बाजार, कैलाश नगर, प्रीपेड कॉलोनी, हिरजीहाटिंग, सेवा नगर, नानक नगर, गोरख नगर सहित सेल के जितने भी क्वार्टर है उनकी मरम्मती की जाए। इस पर सेल के सिविल विभाग के महाप्रबंधक राम बाबू ने आंदोलन कर रहे संघ के अधिकारियों के साथ बैठक किया जिसमें महाप्रबंधक ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी। इस दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने ऐलान किया कि 15 अगस्त तक इन समस्याओं का समाधान अभिलंब शुरू नहीं किया जाता है तो 15 अगस्त के बाद विशाल विरोध प्रदर्शन कर सेल का चक्का जाम कर दी जाएगी।
जिसकी पूरी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी। आंदोलन में मुख्य रूप से संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, सिकंदर पान, रोहित पांडे, राजेश यादव,पदमा केसरी, प्रशांत चाम्पिया, उमेश नाग, संजय सांडिल, आरती होरो, टिमू गोच्छाईत, लक्ष्मी साहू, अंजली कुमारी, लक्ष्मी बड़ाइक, किशोर सिंह सहित काफी संख्या में ठेका मजदूर मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment