Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa झामुमो नेताओं की पहल से बड़ाजामदा भट्टीसाईं की पुलिया का मरम्मती कार्य शुरू, लोगों में हर्ष Due to the initiative of JMM leaders, repair work of Barajamda Bhattisain culvert started, people are happy


Guwa (Sandeep Gupta) । नोवामुण्डी-बड़ाजामदा मुख्य सड़क (NH-75) की खतरनाक स्थिति को लेकर झामुमो नेताओं के अल्टीमेटम के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। आज से मनोहरपुर पथ प्रमंडल विभाग द्वारा जर्जर पुलियों का मरम्मती कार्य प्रारंभ कर दिया गया। बीते दिनों झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम की अगुवाई में महासचिव आलोक टोपनो, वरिष्ठ नेता रीमू बहादुर और अन्य पदाधिकारियों ने अनुमंडल विकास पदाधिकारी, जगन्नाथपुर को पुलिया मरम्मत हेतु मांग पत्र सौंपा था। उन्होंने साफ चेतावनी दी थी कि अगर 72 घंटे के भीतर काम शुरू नहीं होता, तो चक्का जाम और लौह अयस्क ढुलाई बंद की जाएगी। आज सुबह से ही मनोहरपुर पथ प्रमंडल विभाग की टीम जेसीबी और मजदूरों के साथ पुलिया मरम्मती कार्य में लग गई। जनता और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

पिछले कई महीनों से ये पुलिया आम नागरिकों और ट्रैफिक दोनों के लिए जानलेवा बन चुकी थीं। झामुमो के केंद्रीय सदस्य, प्रखण्ड कमेटी सदस्य मौके पर पहुंच कर कार्य का निरीक्षण किया और कहा यह हमारी जनता की एकता और राजनीतिक इच्छाशक्ति की जीत है। सड़कें जनता के लिए होती हैं, सिर्फ उद्योगपतियों के मुनाफे के लिए नहीं। जनता बोली अब समझ आया लोकतंत्र में आवाज़ कितनी ताकतवर होती है। स्कूली वाहन चालकों ने राहत जताई,स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर धन्यवाद दिया। छोटे दुकानदारों और दिहाड़ी मजदूरों ने इसे जीवन की राह को सुगम बनाने वाला कदम बताया। 



मरम्मती कार्य प्रारंभ कराने में झामुमो की नोवामुंडी प्रखंड कमिटी के सक्रिय नेताओं में प्रमुख रूप से दुर्गा चरण देवगम (प्रखंड अध्यक्ष),आलोक टोपनो (प्रखंड सचिव),रिमू बहादुर (वरिष्ठ नेता),अभिषेक सिंकू (केंद्रीय सदस्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष) और कई समर्पित कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी ने न केवल प्रशासन पर दबाव बनाया, बल्कि लोगों को सड़क पर संगठित कर जनहित के लिए आवाज़ बुलंद की। लोकसभा सांसद जोबा माझी ने भी इस मामले में प्रशासनिक दबाव बनाकर मरम्मती कार्य को गति दी। झामुमो नेताओं ने उन्हें इसके लिए विशेष धन्यवाद दिया। 



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.