Guwa (Sandeep Gupta) । बड़ाजामदा रेलवे फाटक पर तब अफरा तफरी मच गयी जब रेलवे फाटक मालगाड़ी के डिब्बे पर हो जाने के बाद 20 मिनट तक फाटक के बंद रहने पर नहीं खुलने से रेलवे फाटक के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। काफी देर होने के बाद भी रेलवे फाटक नहीं खुलने से लोगों ने गेटकीपर के पास जाकर देखा तो वहां रेलवे के कर्मचारी रेलवे फाटक खोलने के बजाय नशे में धूत होकर सो रहा था। लगभग 10 मिनट तक उसे होश में लाने के लिए लोगों ने काफी मशक्कत कर होश में लाकर रेलवे फाटक को खुलवाया गया।
इस घटना को नोवामुंड़ी के ही रहने वाले रिजवान अंसारी ने इस पूरे घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे फेसबुक के माध्यम से वायरल कर दिया। रिजवान अंसारी के अनुसार यह घटना दोपहर 1:02 की है। इस पूरे घटना में लगभग 25 मिनट तक रेलवे फाटक बंद रहा।


No comments:
Post a Comment