Upgrade Jharkhand News.एनआईटी जमशेदपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के नवनियुक्त चेयरमैन सुनील अलघ के संस्थान पहुँचने पर निदेशक (प्रो) डॉ गौतम सूत्रधर द्वारा शाल, मेमेंटों और बुके देकर शानदार स्वागत सम्मान किया गया। विदित हो की महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा एनआईटी जमशेदपुर बोर्ड आफ गवर्नर्स के शाशी निकाय के अध्यक्ष की नियुक्त के पश्चात सुनील अलघ संस्थान के क्रिया-कलाप की समीक्षा एवं भावी विकास की योजनाओं पर चर्चा के लिए आज संस्थान परिसर पहुंचे।
सुनील अलघ ने एनआईटी जमशेदपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के चेयरमैन के तौर पर संस्थान के डायमंड जुबली हॉल में आज डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों के साथ साथ स्थानीय पत्रकारों और प्रेस एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों से वार्ता किया। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए चेयरमैन ने कहा कि आने वाले समय में एनआईटी, जमशेदपुर अपनी रैंकिंग सुधारेगा। चेयरमैन ने कहा कि रैकिंग सुधारने के लिए उसके जो पैरामीटर है उस पर काम होगा। संस्थान के इंफ्राचर पर भी काम किया जाएगा।
श्री अलघ ने प्राध्यापक, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुझाव दिया की “आपको लगातार सीखते रहना होगा, पढ़ना होगा और नए विचारों से खुद को अपडेट रखना होगा।”संस्थान के निदेशक प्रो॰ (डॉ) गौतम सूत्रधर ने अपने सम्बोधन में संस्थान को टॉप 50 कॉलेज की श्रेणी में लाने को अपना लक्ष्य बताया और वार्ता के क्रम में एनआईटी जमशेदपुर के विकास की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। उन्होने संस्थान के समग्र विकास के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने केए आवाहन किया।
यहाँ यह भी बता दें कि संस्थान के नये अध्यक्ष सुनील अलघ भारत के जाने माने उद्धोगपति हैं और प्रख्यात प्रबंधन कंपनी *एसकेएस एडवाजर्स* (जो व्यवसाय विपणन एवं ब्रांड प्रबंधन रणनीतियों की विशेषज्ञ कंपनी है) के फाउंडर्स एवं प्रबंध निदेशक हैं। श्री अलघ ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ भी रह चुके हैं। ईन्होने सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज से एकोनोमिक्स में (ऑनर्स) एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोलकाता से एम॰बी॰ए॰ किये हैं। वे प्रसार भारती इंडिया, यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड, गति लिमिटेड और इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड में भी रह चुके हैं। इसके अलावा, जर्मनी की हनोवर रे कंपनी में सलाहकार के रूप में भी कार्यरत हैं।
नवनियुक्त चेयरमैन सुनील अलघ CNBC इंडिया पर "द जॉब शो" नामक कार्यक्रम के होस्ट रह चुके हैं, जो भारत का पहला टेलीविज़न जॉब हंट शो था। वर्ष 2004 में वे अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। सुनील अलघ कई सम्मान और पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। वर्ष 2000 में एन्हें कशालकर मेमोरियल गोल्ड मेडल: भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में योगदान के लिए एवं वर्ष 2002 में अर्नस्ट एंड यंग "उद्यमी ऑफ द ईयर" पुरस्कार के फाइनलिस्ट रहे हैं। आज के कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्राध्यापकों के साथ साथ संस्थान के उपनिदेशक प्रो॰ (डॉ) राम विनय शर्मा, कुलसचिव कर्नल (डॉ.) निशीथ कुमार राय, पीआरओ सह मीडिया मिडिया प्रभारी सुनील कुमार भगत के साथ साथ सभी पदाधिकारी एवं भरी संख्या में कर्मचारियों उपस्थित थे।




No comments:
Post a Comment