LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur लायंस क्लब भारत ने किया 30 सफाईकर्मियों के बीच छाते का वितरण Lions Club India distributed umbrellas among 30 sanitation workers

 


Jamshedpur (Nagendra) । लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट एक्टिविटी ‘‘1 डिस्ट्रिक्ट - 1 एक्टिविटी’’ के अंतिम दिन, लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के द्वारा समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया। क्लब ने अपने साकची स्थित कार्यालय से 30 सफाई कर्मियों के बीच निःशुल्क छाते का वितरण किया। मानसून के मौसम में सफाईकर्मियों की कठिनाई को देखते हुए यह प्रयास उनके लिए राहतकारी साबित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जॉन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह, क्लब की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, सचिव लायन आयुष्मान सिंह, कोषाध्यक्ष लायन सौरव आनंद, लायन राजेश सिंह, मनिन्दर सिंह, अमनदीप सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान लायन भरत सिंह ने कहा कि लायंस क्लब सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। क्लब अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने बताया कि यह वितरण कार्य श्रमिकों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना से किया गया है। इस आयोजन ने न केवल सेवा भावना को सशक्त किया बल्कि यह भी दर्शाया कि लायंस क्लब सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति कितनी गंभीरता से कार्य करता है।



No comments:

Post a Comment