Jamshedpur (Nagendra) । हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता के तहत उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एस जी आर एस कौशल प्रशिक्षण केंद्र, जेपी स्कूल शंकु साईं, महात्मा गांधी स्कूल,गांधी मैदान,आदि स्कूलों में बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक पेंटिंग बनाए गए एवं तिरंगा की भी पेंटिंग एवं रंगोली बनाया गया।
इस कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत गली मोहल्ले में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आकर्षक आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के नगर प्रबंधक निशांत कुमार प्रदीप कुमार दिनेश्वर यादव कनिय अभियंता विपिन कुमार आदि, अधिकारी कर्मी , स्कूल के प्राचार्य शिक्षक छात्र-छात्राएंआदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment