Jamshedpur (Nagendra) । एनआईटी जमशेदपुर फैमिली क्लब द्वारा गुरुवार, सात अगस्त को चेयरपर्सन श्रीमती इंद्राणी सूत्रधार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाया गया। आयोजन में एनआईटी फैमिली क्लब के सदस्यों ने पूरे भारत से अलग-अलग हैंडलूम साड़ी पहनकर अपनी संस्कृति एवं सभ्यता का परिचय दिया। विभिन्न हैंडलूम साड़ियों में तांत, जामदानी (पश्चिम बंगाल), कोसा (छत्तीसगढ़), भागलपुरी (बिहार), संबलपुरी (ओडिशा), बनारसी (उत्तर प्रदेश) कांजीवरम (तमिलनाडु), माहेश्वरी (मध्य प्रदेश), लिनन आदि शामिल हैं।
क्लब की सभी महिलाओं ने देश भर से हमारे प्रतिष्ठित पारंपरिक हैंडलूम को पहनने पर गर्व महसूस किया। क्लब की सचिव श्रीमती प्रियंका कुमार, श्रीमती गीता कुमारी और डॉ. पद्मजा त्रिपाठी सहित क्लब के सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में एक सराहनीय योगदान दिया ।

No comments:
Post a Comment