Upgrade Jharkhand News. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में बीते 17 सितम्बर से आगामी 02 अक्टूबर तक 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना है। इसी क्रम में गुरुवार को स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महिलाओं व किशोरियों को स्वस्थ पोषण, स्वच्छता, माहवारी स्वच्छता एवं प्रजनन संबंधी जानकारी दी गई।
इस मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 लक्ष्मी कुमारी द्वारा उन्हें जागरूक करते हुए परिवार नियोजन से सबंधित जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र की सभी एएनएम समेत काफी संख्या में महिलाएं व किशोरियां शामिल रही।

No comments:
Post a Comment