Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur दो दिवसीय खेलकूद का समापन Two-day sports meet concludes

 


Jamshedpur (Nagendra) टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खेल परिसर में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक ’’18 एवं 19 सितम्बर 2025’’ को ’’दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2025’’ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्रों, ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ तथा जे.एस.एस.पी.एस. अन्तर्गत प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रवेश हेतु खिलाड़ियों का चयन करना था। इसके अंतर्गत जिला स्तर से राज्य स्तर तक प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। 


प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 18 सितम्बर 2025 को फुटबॉल एवं तीरंदाजी खेलों में एवं द्वितीय एवं अंतिम दिवस 19 सितम्बर 2025 को बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी एवं कुश्ती की चार विधाओं में लगभग ’’454 प्रतिभागी (284 बालक एवं 170 बालिका)’’ दो आयु वर्गों (10 से14 वर्ष एवं 16 से 22 वर्ष) में प्रतिभागी भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने पहले बैटरी टेस्ट तथा तत्पश्चात संबंधित खेलों के लिए स्किल टेस्ट पूरा किया। जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता के उपरांत सफल प्रतिभागियों को ’’राज्य स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2025’’ में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, जिसका आयोजन  रांची’’ में होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को झारखंड सरकार के आवासीय प्रशिक्षण शिविरों में रिक्तियों के आधार पर नामांकन मिलेगा।



इस दो दिवसीय आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पूर्वी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों, जिला स्वास्थ्य विभाग एवं ’’श्रीमती रूपा रानी तिर्की’’ जिला खेल पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी अधिकारियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से जिला खेल समन्वयक ’’महेश तिर्की’’, ’’अजय कुमार’’, ’’मनीष जोंको’’, ’’ऋषिकेश बारिक’’, ’’ब्रज किशोर राम’’, डे बोर्डिंग वॉलीबॉल प्रशिक्षिका ’’सुप्रभा पांडा’’, ’’रतनेश कुमार श्रीवास्तव’’, ’’चंद्रशेखर’’, ’’भास्कर’’, ’’गोपाल’’, ’’अनुपम सिंह’’, ’’पूजा कुमारी’’, ’’डब्लू रहमान’’, ’’एम. अरशद’’, ’’नितिन कुमार’’, ’’समीर सोरेन’’, ’’सुश्री केराई’’, ’’किशन बेसरा’’, ’’रंजीत कुमार’’, ’’रंजित मुरमू’’ एवं खेल उद्घोषक ’’श्याम कुमार शर्मा’’ शामिल रहे। प्रतियोगिता का समापन संध्या 4:00 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template