Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chakradharpur चक्रधरपुर विधानसभा में विकास को नई गति, पारिया में नए पुल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न New impetus to development in Chakradharpur Assembly; ground breaking ceremony for construction of new bridge in Pariya completed

 


Upgrade Jharkhand News. चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज है। इसी क्रम में इटोर पंचायत के पारिया में बुधवार को नए पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। समारोह में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, उप प्रमुख विनय प्रधान और मुखिया सोमनाथ कोया ने विधिवत पूजा कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान विभाग के इंजीनियर कृष्णकांत और ठेका कंपनी सत्यम बिल्डर्स की टीम उपस्थित रही। लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल कुल 38.760 मीटर लंबा होगा। पुल में दो एबटमेंट, एक पियर तथा दो स्पैन बनाए जाएंगे, जिनकी लंबाई 19.360 मीटर × 2 होगी। यह संरचना ओपन फाउंडेशन तकनीक से तैयार की जाएगी।



भूमिपूजन कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेब्रम, उप प्रमुख बिनय प्रधान, मुखिया सोमनाथ कोया और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कनीय अभियंता कृष्णा कांत समेत कई लोग मौजूद थे। मुखिया सोमनाथ कोया ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्थानीय विधायक सुखराम उरांव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।



वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा में जारी विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों में उत्साह है और भविष्य में बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। पुल निर्माण से पारिया, डोमरडीहा, बड़ाबम्बू, लोसोदिकी पिता कलांग, छोटा बाम्बो, बड़ा सरगिडीह, छोटा सरगिडीह, तेलांगजुड़ी, जोरडीहा, सुपाईसाईं सहित चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिलेगा। इससे लगभग 10 हजार से अधिक आबादी को सुरक्षित और आसान आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.