Guwa (Sandeep Gupta) 13 फरवरी 2026 को राजीव रंजन, कमाण्डेन्ट 26वीं वाहिनी सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स के निर्देशानुसार एफ/26वीं वाहिनी द्वारा करमपदा (किरीबुरु) क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समवाय अधिकारी मो० खान काठात (निरीक्षक/जीडी) ने किया। इस अवसर पर ग्राम झंडीबुरु, भनगांव एवं करमपदा (किरीबुरु) के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत बिजली सुविधा से वंचित ग्रामीणों के बीच सोलर लैम्प का वितरण किया गया, जिससे उन्हें रात्रि के समय प्रकाश की सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए बल के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद एवं सहायक उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद भी उपस्थित थे। इस मौके पर समवाय अधिकारी मो० खान काठात (निरीक्षक/जीडी) ने ग्रामीणों से नक्सलियों एवं आपराधिक तत्वों के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा जिला पुलिस क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा आमजन के सहयोग से ही क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है।

No comments:
Post a Comment