Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन एवं धमाका 11 टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धमाका 11 की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी। बड़ाजामदा की सधी हुई गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण के सामने धमाका टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई।
इस प्रकार बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन टीम ने 35 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड युवा मोर्चा का अहम योगदान रहा। मैच में अंपायर की भूमिका संजय बनर्जी एवं विजय कुमार दास ने निभाई। यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप कमेटी में रोहित पांडे, ललित तांती, जतिन यादव, रिक्की केसरी, सूरज गुप्ता, गणेश दास, निकेत सिंह, जुनैद खान, सुजीत राय, सागर सिंह, नौशाद अली, सतीश दास, तेजेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा।




































No comments:
Post a Comment