Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa फाइनल में पहुंची बिरसानगर टीम एवं बीएल जगुआर बोलानी Birsanagar team and BL Jaguar Bolani reached the finals.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप के पांचवें दिन खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मैदान में अंत तक उत्साह बना रहा। पहला सेमीफाइनल बिरसानगर टीम और बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिरसानगर टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। जवाब में बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। 


इस प्रकार बिरसानगर टीम ने 11 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दूसरा सेमीफाइनल उत्तरी बीएल जगुआर बोलानी और इरफान 11 टीम के बीच खेला गया। बीएल जगुआर बोलानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इरफान 11 की टीम 10 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ बीएल जगुआर बोलानी भी फाइनल में पहुंच गई। मैदान में अंधेरा होने के कारण फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड युवा मोर्चा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मैच में अंपायर की भूमिका संजय बनर्जी एवं विजय कुमार दास ने निभाई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.