Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मोटरसाइकिल और स्कूटी की सीधी टक्कर में चार घायल, दो की हालत चिंताजनक Four injured in a head-on collision between a motorcycle and a scooter, two in critical condition

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मार्ग पर लालजी हार्टिंग के समीप शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या जेएच 06 एच 1368 पर तीन लोग सवार होकर गुवा बाजार से अपने घर हिरजीहाटिंग लौट रहे थे। उसी दौरान बड़ाजामदा से गुवा की ओर आ रही स्कूटी से लालजी हार्टिंग के पास सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन तेज गति में थे। घटना की सूचना मिलते ही गुवा सेल अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल भट्टीसाई निवासी 35 वर्षीय संजय मिचियारी तथा हिरजीहाटिंग निवासी 35 वर्षीय बच्चन चातर की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं नुईया गांव निवासी 30 वर्षीय कृष्ण मेलगांडी एवं 45 वर्षीय विशाल को आंशिक चोटें आई हैं। स्थिति गंभीर देखते हुए संजय मिचियारी को राउरकेला अस्पताल तथा बच्चन चातर को नोवामुंडी टिस्को अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर गुवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.