Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa महाशिवरात्रि पर गुवा के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, Crowds of devotees gathered at Shiva temples in Guwa on Mahashivratri.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तीनों प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त जल, दूध और बेलपत्र लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर, योग नगर स्थित शिवालय तथा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय में विशेष व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर जलाभिषेक करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पूरे दिन “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। 


मंदिर कमेटियों की ओर से प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई। कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया, जबकि योग नगर स्थित शिवालय में खीर प्रसाद बांटा गया। रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय में मंदिर कमेटी के संस्थापक कुल बहादुर द्वारा खीर, पुरी, आलू-चना सब्जी और जलेबी का महाभोग श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 7 बजे योग नगर शिवालय से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी, जो गाजे-बाजे और नृत्य-कीर्तन के साथ कुसुम घाट शिव मंदिर पहुंचेगी। वहां विधि-विधान से शिव-पार्वती विवाह संपन्न कराया जाएगा। महिलाएं दिनभर उपवास रखकर रात्रि जागरण करेंगी। पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का अद्भुत माहौल बना हुआ है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.