Guwa (Sandeep Gupta) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुवा थाना क्षेत्र के पोरस हाटिंग में बच्चों की अनोखी भक्ति देखने को मिली। महज आठ वर्ष के बच्चों ने खेल-खेल में भगवान शंकर की सुंदर प्रतिमा बनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बच्चों ने स्वयं अपने हाथों से मिट्टी और उपलब्ध सामग्री से प्रतिमा तैयार की और फिर पूरे श्रद्धा भाव के साथ उसकी पूजा-अर्चना भी की। बच्चों की इस अद्भुत कलाकारी ने मोहल्ले के लोगों का दिल जीत लिया। जब लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो वे प्रतिमा देखने के लिए वहां पहुंचने लगे। देखते ही देखते बच्चों की बनाई प्रतिमा को देखने के लिए भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने बच्चों की प्रतिभा, लगन और धार्मिक आस्था की सराहना की। कई लोग उनकी कला को देखकर भावुक हो उठे और बच्चों को प्रोत्साहित किया। महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर नन्हें बच्चों द्वारा दिखाई गई यह रचनात्मकता और भक्ति भावना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। बच्चों ने यह साबित कर दिया कि सच्ची श्रद्धा के लिए उम्र मायने नहीं रखती, बल्कि मन में आस्था और समर्पण होना जरूरी है।




































No comments:
Post a Comment