Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा रेलवे साइडिंग में हरदेव कंस्ट्रक्शन के कार्य का निरीक्षण, मजदूर शोषण का आरोप Inspection of Hardev Construction's work at Guwa Railway Siding, allegations of labour exploitation

 


Guwa (Sandeep Gupta) सोमवार को गुवा रेलवे साइडिंग में चल रहे हरदेव कंस्ट्रक्शन के कार्य का निरीक्षण सारंडा युवा बेरोजगार संघ, गुवा के अध्यक्ष उदय सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मौके पर पाया गया कि मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, सेफ्टी जूते एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों के कार्य कराया जा रहा था, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है।


निरीक्षण के समय मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है। मजदूरों की इस स्थिति को लेकर सारंडा युवा बेरोजगार संघ ने कड़ा ऐतराज जताया और इसे श्रमिक कानूनों का खुला उल्लंघन बताया। संघ के अध्यक्ष उदय सिंह ने हरदेव कंस्ट्रक्शन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों के शोषण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि भविष्य में दोबारा ऐसी गड़बड़ी पाई गई तो गुवा रेलवे साइडिंग में चल रहे कार्य को बंद करा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों से भी मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.