Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa भूत-पिशाच संघ के साथ निकली शिवजी की बारात, झूमे श्रद्धालु Shivaji's wedding procession was taken out with the group of ghosts and spirits, devotees rejoiced.

 


Guwa (Sandeep Gupta) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार सुबह से ही गुवा के तीनों शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दिनभर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं संध्या 7 बजे योग नगर शिवालय से भगवान शिव की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई, जिसमें भूत-पिशाच संघ के रूप में सजे श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बने रहे। बारात योग नगर शिव मंदिर से निकलकर डीएवी स्कूल, विवेक नगर, कच्छी धौड़ा, रेलवे मार्केट, रामनगर और गुवा बाजार होते हुए कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर पहुंची। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते-नाचते आगे बढ़ते रहे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने बारात का स्वागत किया। 


कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां दिनभर उपवास रखकर शामिल हुईं तथा रातभर भजन-कीर्तन करती रहीं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुवा प्रशासन द्वारा गश्त की गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। 


इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं समाजसेवी मुकेश लाल द्वारा शिव बारात में शामिल बच्चों के बीच मुखौटे वितरित किए गए, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का अद्भुत दृश्य रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.