Upgrade Jharkhand News. बिष्टुपुर, साउथ पार्क स्थित चिन्मया विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मिक्की सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कई छात्रों ने भाषण भी दिया।
10वीं की छात्रा श्रेया चौधरी को मिस वर्चुअस और श्रेष्ठ राज मिस्टर वर्चुअस की उपाधि से सम्मानित किया गया। 12 वीं की छात्रा अरीबा आसिफ को मिस चिन्मया और वैभव को मिस्टर चिन्मया की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों को अपनी वाणी में सही शब्दों के चुनाव करने की सलाह दी। इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे।






































No comments:
Post a Comment