Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मातृशक्तियों को समर्पित ‘मिट्टी की खुशबू’ कार्यक्रम 15 मार्च को , महिला दिवस पर होनेवाले आयोजन में गायिका मन्नत नूर होंगी शामिल Singer Mannat Noor will be participating in the program 'Mitti Ki Khushbu' dedicated to the mother power, on 15th March, on the occasion of Women's Day.

 


Jamshedpur (Nagendra) सामाजिक संस्था ‘यूनिटी’ की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी 15 मार्च को सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रम “मिट्टी की खुशबू” का आयोजन किया जाएगा. संस्था की संयोजक लवली गिल ने उक्त जानकारी आज साकची के एक होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से अलग मुकाम हासिल करनेवाली मातृ शक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा.


कार्यक्रम की खास बात यह है कि देशभर में लोकप्रिय “लॉन्ग लाची” गाने से पहचान बनानेवाली मशहूर सिंगर मन्नत नूर इस अवसर पर सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी. संस्था के सदस्यों ने जानकारी दी कि “मिट्टी की खुशबू” केवल एक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं है, बल्कि महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के सम्मान, उनकी प्रतिभा और समाज में उनकी भूमिका को समर्पित एक मंच है. संगीत, संस्कृति और सकारात्मक संदेश से जुड़ा यह आयोजन महिला दिवस को खास अंदाज़ में मनाने का अवसर प्रदान करेगा. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा. 


कार्यक्रम स्थल जल्द ही तय कर लिया जाएगा. कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास द्वारा होगा, जो कि बिल्कुल निःशुल्क होगा. शहरवासियों को प्रवेश पत्र आगामी 1 मार्च से उपलब्ध होगा. प्रेस वार्ता में संस्था की संयोजक लवली गिल, समाजसेवी चंचल भाटिया, आरव सागर, जगजीत सिंह, मनीषा भुइयां, दलजीत सिंह, तुषार दास गुप्ता, जगजीत सिंह जग्गी आदि उपस्थित थे.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.