Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डिजिटल वॉलिंटियर्स मीट में बजट 2026 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने और नगर निकाय चुनाव में डिजिटल मुहिम चलाने का भाजपा किया आह्वान In the Digital Volunteers Meet, BJP called for taking the provisions of Budget 2026 to the people and running a digital campaign in the municipal elections.

 


Jamshedpur (Nagendra) भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा साकची स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को डिजिटल वॉलिंटियर्स मीट का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कई डिजिटल वॉरियर्स ने भाग लिया। इस दौरान कार्यशाला को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बजट युवा, महिला, किसान, मध्यम वर्ग और उद्यमियों को सशक्त बनाने वाला बजट है, जिसके सकारात्मक प्रभाव और लाभकारी प्रावधानों को डिजिटल माध्यमों से आम जनता तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। 


वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सोशल मीडिया की भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने डिजिटल कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विपक्ष द्वारा फैला जा रहे साजिश और दुष्प्रचार का तथ्यात्मक एवं प्रभावी तरीके से जवाब दें एवं भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में संगठित डिजिटल मुहिम चलाएं। इस अवसर पर आईटी सेल के संयोजक बिनोद सिंह, सोशल मीडिया सह-संयोजक राकेश दुबे, अमित सिंह, किशोर ओझा, सुमित केशरी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.