Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है इसलिए निर्दलीय कुमकुम श्रीवास्तव को करूंगा समर्थन - विकास सिंह The election is not being held on party lines, so I will support independent Kumkum Srivastava - Vikas Singh

 


Jamshedpur (Nagendra) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय चुनाव लड़े विकास सिंह ने आज घोषणा किया कि वें मेयर प्रत्याशी श्रीमती कुमकुम श्रीवास्तव के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे। विकास सिंह ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आम लोगों की समस्या और आम लोगों का विकास को सरल बनाने हेतु नगर निगम का चुनाव दलीय आधार पर नहीं करने का निर्णय लिया है लेकिन परदे के पीछे से एनडीए और इंडिया गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में खुलेआम प्रचार प्रसार कर रहे हैं जिसका वह विरोध करते हैं विकास सिंह ने कहा कि पूर्व में मंत्री रहे बन्ना गुप्ता की धर्मपत्नी सुधा गुप्ता एवं वर्तमान में विधायक सरयू राय के प्रत्याशी संध्या सिंह का वह खुलेआम विरोध करेंगे और निर्दलीय चुनाव लड़ रही कुमकुम श्रीवास्तव का प्रचार प्रसार करेंगे। 


विकास सिंह ने कहा कि 15 महीने विधानसभा के चुनाव बीते हो गए पूरा मानगो गंदगी से बजबजा रहा है। सुखना बस्ती में बनने वाला झारखंड मेघा डेयरी का प्लांट सरायकेला स्थानांतरित हो गया है और स्थानीय विधायक सरयू राय जी मौन धारण किए हुए हैं। पेयजल आपूर्ति योजना की दोनों टंकियां यूको बैंक के पास एवं सुखना बस्ती दम तोड़ रही है और स्थानीय विधायक केवल टंकी के समीप जाकर फोटो शूट कर रहे हैं। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगों के सुखना बस्ती में एमजीएम थाना के पुलिस कस्टडी में जीत महतो की हत्या केवल एनडीए के नेताओं के लिए एक फोटो शूट का अच्छा प्रयोगशाला बनके रह गया। उसे किसी प्रकार का न्याय दिलाने में सरयू राय और उनके पार्टी के नेता सक्षम नहीं रहे। विकास सिंह ने कहा के नेताओं की नाकामी लेकर मानगों के प्रत्येक गली, मोहल्ला और आंगन में जाकर कुमकुम श्रीवास्तव के पक्ष में वोट मांगेंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.