Jamshedpur (Nagendra) झामुमो ने जिला संपर्क कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मेयर पद के लिए झामुमो समर्पित प्रत्यासियों के नाम की घोषणा कर दिया है । झामुमो पार्टी के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में झामुमो समर्पित और केंद्र कमेटी के आदेश पर नाम की घोषणा कर दिया गया हैं , जिसमे मानगों नगर निगम से झामुमो समर्पित प्रत्यासी लक्की सिंह और जुगस्लाई नगर परिषद से झामुमो समर्पित प्रत्यासी डोली मल्लिक तथा चाकूलिया नगर पंचायत से झामुमो समर्पित प्रत्यासी सोमबारी सोरेन होंगी। इन तीनों की नाम का घोषणा होने से कई प्रत्याशियों के चुनावी समीकरण गड़बड़ हो गए हैं।
वैसे कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए थे , जो झामुमो पार्टी से भी जुड़े हुए थे और पार्टी का समर्थन मिलने की आश में थे, लेकिन झामुमो पार्टी द्वारा नाम तय कर दिए जाने से सबसे ज्यादा दुःख अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान को हुआ है , क्योंकि उनकी पत्नी भी जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही हैं और उनके नाम की झामुमो पार्टी ने समर्थन देने की घोषणा नहीं किया, जबकि झामुमो पार्टी के सरकार में अल्प संख्यक आयोग के वर्तमान में हिदायतुल्लाह खान खुद अध्यक्ष भी हैं, उसके बाद भी इन्हें पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता नहीं मानकर इन्हें नजरअंदाज किया गया है। अब देखना है कि हिदायतुल्लाह खान आगे क्या रुख अपनाते हैं ?




































No comments:
Post a Comment