Jamshedpur (Nagendra) झारखंड प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो मेयर प्रत्याशी अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के लिए जवाहर नगर के कई क्षेत्रों में पदयात्रा कर डोर टू डोर लोगों से वोट मांगा। श्री गुप्ता के साथ पदयात्रा में शामिल अंसार खान ने बताया कि जवाहर नगर के हर क्षेत्र में बस्ती वासियों ने सुधा गुप्ता को वोट डालने के लिए आश्वासन दिया। अंसार खान ने बस्ती वासियों से कहा 23 तारीख़ को रमजान उल मुबारक का महीना है उसको देखते हुए सभी लोग सुबह में ही अपना वोट डालने के लिए निकलें।
कोई भी अपना वोट डाले बिना नहीं रहना चाहिए। आप सभी अपने-अपने घरों से 23 तारीख को निकलकर चुनाव निशान कारपेट 11 वां नंबर गुलाबी बैलेट पेपर पर सुधा गुप्ता को वोट डालें। आज पदयात्रा में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ ज़की अजमल उर्फ सोनू, अंसार खान, शेर अली उर्फ शेरू, मोहम्मद सोहेल खान, सईदा बाजी, मोहम्मद सिद्दीकी , मोहम्मद इस्तखार सहित सैकड़ों लोग पदयात्रा में शामिल थे।




































No comments:
Post a Comment