Jamshedpur (Nagendra) भाजपा नेता नीरज सिंह ने न्यू पुरुलिया रोड स्थित मानगो फ्लाईओवर परियोजना की डिज़ाइन और यातायात प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा स्वीकृत यह परियोजना यातायात सुगम बनाने के बजाय पायल टॉकीज़ छोर पर जाम, अव्यवस्था और दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। नीरज सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर में केवल डाउन रैंप बनाकर ट्रैफिक का दबाव नीचे की संकरी सड़क पर डाल दिया गया, जिससे सुबह-शाम भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या परियोजना से पहले भविष्य के ट्रैफिक लोड का कोई वैज्ञानिक अध्ययन या सार्वजनिक परामर्श किया गया था, और यदि हुआ तो उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार वाहनों की आमने-सामने आवाजाही और पैदल यात्रियों, खासकर स्कूली बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में है। नीरज सिंह ने मांग की कि फ्लाईओवर की तत्काल स्वतंत्र तकनीकी समीक्षा कराई जाए, ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान में आवश्यक संशोधन किए जाएं तथा जनता के साथ पारदर्शी संवाद स्थापित किया जाए।




































No comments:
Post a Comment