Jamshedpur (Nagendra) ब्रह्माकुमारीज़, जमशेदपुर द्वारा महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर एक भव्य एवं आध्यात्मिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर, मरीन ड्राइव, सोनारी से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा का शुभारम्भ राजयोगिनी अंजू दीदी जी डायरेक्टर ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर्स कोल्हान क्षेत्र द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया।
शोभायात्रा का समय प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:00 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया था। शोभायात्रा में ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के विभिन्न भाई बहनों नें जैसे कि प्रीति बहन, पायल बहन, श्वेता बहन, राखी बहन, प्रियंका बहन, बरनाली बहन, जीतन भाई, अरुण भाई , अरविन्द भाई समेत 100 से अधिक भाई बहनों नें सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे तथा वीर मंच के अध्यक्ष दीपक यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उनके साथ स्थानीय क्षेत्र के 100 से अधिक नागरिकों ने शोभायात्रा में सहभागिता निभाई और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण शंकर-पार्वती चैतन्य झांकी प्रदर्शनी रही, जिसने सभी दर्शकों को आध्यात्मिक संदेश से ओत-प्रोत किया। साथ ही परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनके आध्यात्मिक ज्ञान का सजीव प्रस्तुतीकरण किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह को गहन शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।
शोभायात्रा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों का उत्थान तथा विश्व शांति का संदेश फैलाना रहा। ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मजागृति और ईश्वर से संबंध जोड़ने का विशेष अवसर है। अंत में समस्त उपस्थित नागरिकों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कर जीवन में शांति, शक्ति और सकारात्मकता अपनाने का संदेश दिया गया।
.jpeg)





































No comments:
Post a Comment