Upgrade Jharkhand News. जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या तीन से पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने सोमवार को अपने वार्ड क्षेत्र का तूफानी दौरा किया. स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के साथ उन्होंने वार्ड तीन के मतदाताओं के घर-घर संपर्क किया. इस दौरान मतदाताओं से ब्लैक बोर्ड छाप पर मुहर लगाकर वोट देने की अपील की.
जगदीप सिंह मिंटू ने कहा कि जुगसलाई को लौहनगरी की व्यापारिक राजधानी कहा जाता है. लेकिन यहां रहने वाले लोगों को मुलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं है. नालियों की सफाई वर्षों से नहीं हुई हैं. क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप है. सड़के जर्जर हैं. नागरिकों के लिए मुलभूत सुविधाएं नहीं हैं. जन संपर्क अभियान के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिला.




































No comments:
Post a Comment