Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो में विधायक सरयू राय ने एनडीए उम्मीदवार संध्या सिंह के समर्थन में पदयात्रा की In Mango, MLA Saryu Rai took out a padyatra in support of NDA candidate Sandhya Singh.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में सोमवार को मानगो क्षेत्र में आयोजित भव्य पदयात्राएं पूरी तरह सफल रहीं। इन पदयात्राओं का नेतृत्व विधायक सरयू राय ने किया। पदयात्राओं में उमड़े भारी जनसैलाब ने मानगो में एनडीए के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। पहली पदयात्रा टाइगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर के पास से प्रारंभ हुई, जबकि दूसरी पदयात्रा हीरा होटल के समीप से निकाली गई। पदयात्रा के दौरान सरयू राय ने न्यू पुरुलिया रोड स्थित दुकानों पर जाकर दुकानदारों से मुलाकात की और उनसे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मानगो का समग्र विकास तभी संभव है जब व्यापार, रोजगार और नागरिक सुविधाओं को समान रूप से बढ़ावा दिया जाए। इसके बाद विधायक सरयू राय ने डाइगुट्टू, दीपसाही कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड, गौड़ बस्ती इत्यादि क्षेत्रो में भी पदयात्रा की. इस दौरान सरयू राय ने तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि मानगो की जनता मेयर का चुनाव करेगी, न कि मेयर पति का। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी को आगे कर गूंगी गुड़िया की तरह चुनाव लड़वा रहा है, उसे जनता पूरी तरह परास्त करेगी।


उन्होंने कहा, “वही व्यक्ति कभी सांसद का चुनाव लड़ना चाहता है, कभी विधायक, मंत्री भी बनना चाहता है और अब मेयर भी बनने की महत्वाकांक्षा रखता है। लेकिन मानगो की जनता अब पुराने, घिसे-पिटे चेहरों को नहीं, बल्कि नए, योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को चुनने का मन बना चुकी है।”सरयू राय ने कहा कि वे स्वयं एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं, लोगों से संवाद कर रहे हैं और वोट की अपील कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है और इस चुनाव में राष्ट्रवादी ताकतें एकजुट होकर सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर वे शक्तियां हैं जो वंदे मातरम् का उद्घोष करती हैं और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करना चाहती हैं, जबकि दूसरी ओर वे लोग हैं जो इसका विरोध करते हैं। यही कारण है कि मानगो नगर निगम का यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो गया है, जहां से राष्ट्रविरोधी ताकतों को निर्णायक जवाब मिलेगा। 


उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि वार्ड पार्षद से लेकर मेयर तक, हिंदू-मुस्लिम सभी क्षेत्रों में नई, सशक्त और ईमानदार नेतृत्व क्षमता को अवसर दिया जाए। जनता अब परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति को नकार कर युवा, योग्य और स्वतंत्र नेतृत्व के पक्ष में खड़ी हो रही है।इस दौरान महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, आशुतोष राय, अजय कुमार, भाजपा नेता नीरज सिंह, पप्पू सिंह, जदयू युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, संतोष भगत, नवीन गौड़, अशोक गौड़, राजू सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों भाजपा जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.