Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां भाजपा में हुए शामिल, बाबूलाल मरांडी ने कहा- शबरी के वंशजों का रामभक्तों की पार्टी में है स्वागत Former minister Dulal Bhuiyan joins BJP, Babulal Marandi says Shabri's descendants are welcome in the party of Ram devotees

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक रहे दुलाल भुइयां ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है. महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दुलाल भुइयां ने भाजपा का सदस्यता ली . इस मौके पर उनके पुत्र विप्लव भुइयां, दिलीप भुइयां तथा भुइयां समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष नुनूलाल भुइयां भी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव सिन्हा के अलावा रामगढ़ और हजारीबाग से भुइयां समाज के बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे.


सोच समझ कर लिया फैसला- दुलाल भुइयां -भाजपा में शामिल होने के बाद दुलाल भुइयां ने कहा, "आज हम लोगों का भाजपा में शामिल होना भुइयां समाज द्वारा सोच-समझकर ली गई बैठक का फैसला है. नामकुम के अंबेडकर नगर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को देखते हुए यह कदम उठाया है." उन्होंने आगे कहा, "इतनी बड़ी पार्टी में भुइयां समाज को सम्मान केवल भाजपा में ही मिल रहा है. मैं 1980 से लगातार भुइयां समाज को एकजुट रखा हूं. महाशिवरात्रि के कारण सीमित संख्या में हम आए हैं." दुलाल भुइयां ने आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, विद्युत बरन महतो और सीपी सिंह से आशीर्वाद लेकर भाजपा में प्रवेश किया. उन्होंने शपथ ली कि अब भाजपा को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे.


उन्होंने झामुमो पर तीखा हमला बोला और कहा, "जब दिशोम गुरु (शिबू सोरेन) जीवित थे, तब झामुमो संघर्ष की पार्टी थी, लेकिन आज यह हेमंत सोरेन की जेबी पार्टी बन गई है. हम लोगों को प्रताड़ित किया गया. भाजपा छोड़कर कोई अन्य पार्टी भुइयां समाज को सम्मान नहीं दे सकती."


दुलाल भुइयां के आने से हमारी ताकत बढ़ेगी- बाबूलाल मरांडी -नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि "महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां का भाजपा में शामिल होना स्वागतयोग्य है. मेरा उनसे पुराना संबंध है. उनके आने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी और दलित क्षेत्र में हम मजबूत होंगे." उन्होंने कहा, "भाजपा पहले रामभक्तों की पार्टी थी और अब सबरी के वंशज भी शामिल हो गए हैं, यह हर्ष का विषय है. निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के लिए काम करें."


बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, "हेमंत सरकार ने जानबूझकर दलीय आधार पर शहरी निकाय चुनाव नहीं कराया, क्योंकि वे भाजपा को कमजोर करना चाहते थे. कोर्ट के आदेश पर अब चुनाव हो रहे हैं. राज्य में अपराध चरम पर है, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित हैं. पुलिस को वसूली में लगाया गया है. भ्रष्टाचार चरम पर है. आदिवासी-मूलवासी जमीन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं." उन्होंने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना की और कहा कि पहले गांवों में सड़क, बिजली, गैस जैसी सुविधाएं नहीं थीं, अब घर-घर पहुंच गई हैं.


भाजपा सबका साथ, सबका विकास की पार्टी है - आदित्य साहू -प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, "भाजपा विचारधारा वाली पार्टी है, जो अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित की चिंता करती है. आज भुइयां समाज का बड़ा नेता अपने समर्थकों के साथ शामिल हुआ है. हम समाज में विभेद नहीं करते, सबको साथ लेकर चलते हैं." उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया, उनके लिए सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार महत्वपूर्ण है. भाजपा ने अंबेडकर को भारत रत्न दिया, रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया." आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, मधुपुर की घटना इसका उदाहरण है.भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंदिर जीर्णोद्धार और पीड़ित परिवार को मदद दी. उन्होंने कहा, "झारखंड की कुकर्मी सरकार को हटाना है. शहरी निकाय चुनाव में सभी 48 स्थानों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीतेंगे. राज्य में जंगलराज है, एक बेटी रांची से लापता है, अपहरणकर्ता मां को धमकी दे रहा है." वहीं, शिवपूजन पाठक ने कहा कि आज सबरी के संतान, रामभक्तों तक पहुंचे हैं. यह रिश्ता सनातनी है. भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' में विश्वास रखती है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.