Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जुगसलाई में वार्ड पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने खोला चुनावी कार्यालय, जीत के प्रति आश्वस्त Ward councillor candidate Jagdeep Singh Mintu opens election office in Jugsalai, confident of victory.

 


Jamshedpur (Nagendra) जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या तीन से पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने पुरानी बस्ती रोड में चुनावी कार्यालय खोला. कार्यालय का उद्घाटन स्टेशन रोड गुरूद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सोहन ने किया. मौके पर सज्जन देबुका, अशोक पोद्दार समेत उनके समर्थक एवं अन्य लोग मौजूद रहे. मुख्य ग्रंथी ने सबसे पहले अरदास करायी. तत्पश्चात फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया.


इस दौरान जगदीप सिंह मिंटू ने कहा कि जुगसलाई में व्याप्त जन समस्याओं को दूर करने के लिए वे चुनाव लड़ रहे हैं. यहां साफ-सफाई की व्यवस्था नगण्य है. इसी तरह कई क्षेत्रों में मुख्य एवं ब्रांच रोड जर्जर हालत में हैं. पेयजल की किल्लत भी लोगों को झेलनी पड़ती है. कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट नहीं हैं. जिससे अंधेरे में लोगों को दिक्कत होती है. जीत के प्रति आश्वस्त जगदीप सिंह ने कहा कि वार्ड के लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.