Jamshedpur (Nagendra) पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की अगुवाई में सोनारी दोमुहानी संगम घाट में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम से पूरा लौहनगरी भक्तिमय हुआ. बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आशुतोष महाराज जी के नेतृत्व में पंडितो के समूह ने स्वर्णरेखा आरती के माध्यम से अद्भुत और भक्तिमय माहौल का निर्माण कर दिया. इससे पहले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता के साथ नदी पूजन कर मां स्वर्णरेखा की आराधना की. उसके बाद भव्य आरती का आयोजन हुआ.
इस दौरान लोगों ने भोले भोले के नारे लगाकर भगवान शिव की स्तुति की. इस दौरान अलौकिक पुष्प वर्षा एवं सुन्दर आतिशबाजी भी की गयी. हजारों शिव भक्त का जुटान के बीच यहां शिव भगवान की आराधना हुई. दोमुहानी के संगम पर नदी पूजन किया गया.
इस दौरान शिव जी से जुडी विभिन्न कलाकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. साथ ही स्थानीय कलाकार कृष्ण मूर्ति भजनो की अमृत वर्षा से लोग भगवान शिव की स्तुति में लीन हो गए. हर हर महादेव के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठी. गौरतलब है कि सोनारी दोमुहानी संगम के क्षेत्र को मंत्री रहते बन्ना गुप्ता जी ने ही नये सिरे से विकसित किया है, जहां भगवान शिव की प्रतिमा भी स्थापित की गयी.






































No comments:
Post a Comment