Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो पार्षद चुनाव में विभिन्न वार्डों से दिग्गजों ने भरा पर्चा; पूजा, प्रवीण, सुरेंद्र, अश्विनी और राज गुप्ता ने फूँका चुनावी बिगुल In the Mango councillor elections, prominent candidates filed their nomination papers from various wards; Pooja, Praveen, Surendra, Ashwini and Raj Gupta blew the election bugle.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम में होने वाले पार्षद चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को विभिन्न वार्डों से कई प्रत्याशियों ने संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में उतरने की औपचारिक घोषणा की।


मंगलवार को वार्ड संख्या 36 से पूजा कुमारी, वार्ड संख्या 5 से प्रवीण सिंह, वार्ड संख्या 35 से सुरेंद्र सिंह, वार्ड संख्या 14 से अश्विनी सिंह तथा वार्ड संख्या 10 से राज गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने कहा कि वे मानगो क्षेत्र के समग्र विकास के संकल्प के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी प्राथमिकताओं में बेहतर सड़कें, साफ-सफाई, नियमित जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी व्यवस्था और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना शामिल है। प्रत्याशियों ने यह भी भरोसा दिलाया कि पार्षद चुने जाने के बाद जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा वार्ड स्तर पर पारदर्शी और जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाई जाएगी। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही गई।


नामांकन के दौरान समर्थकों की भारी मौजूदगी रही और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी की। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।


 इन प्रत्याशियों ने आज किया नामांकन 

वार्ड स्तर पर अपनी पैठ रखने वाले कई प्रमुख चेहरों ने आज औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश की :

वार्ड संख्या 36: पूजा कुमारी

वार्ड संख्या 5: प्रवीण सिंह

वार्ड संख्या 35: सुरेंद्र सिंह

वार्ड संख्या 14: अश्विनी सिंह

वार्ड संख्या 10: राज गुप्ता।


नामांकन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत का भरोसा जताया। प्रत्याशियों ने अपने वार्ड के विकास के लिए जर्जर सड़कों की मरम्मत और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करना नालियों की सुव्यवस्थित जल निकासी , नियमित साफ-सफाई और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराना। पार्षद चुने जाने पर सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाना और वार्ड स्तर पर भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली अपनाना,महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के लिए खेल व कौशल विकास के अवसरों पर विशेष ध्यान देना जैसे संकल्प दोहराए।


समर्थकों का भारी उत्साह और नारेबाजी

त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

प्रमुख राजनीतिक दलों के समर्थित उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से कई वार्डों में मुकाबला काफी दिलचस्व होने की उम्मीद है। अब सभी प्रत्याशियों की नजरें चुनाव प्रचार के अगले चरण पर टिकी हैं, जहाँ वे घर-घर जाकर वोट मांगेंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.