Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर महानगर राजद ने मानगो निकाय चुनाव में सुधा गुप्ता को दिया समर्थन Jamshedpur Metropolitan RJD supports Sudha Gupta in Mango civic body elections

 


Jamshedpur (Nagendra) जमशेदपुर महानगर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रमेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शाह एवं युवा जिला अध्यक्ष कमलेश यादव ने मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी और कांग्रेस समर्थित उमीदवार सुधा गुप्त को अपना समर्थन देने की घोषणा की है. तीनों नेताओं ने राजद प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को अपना समर्थन देने एवं उन्हें जितने के लिए तन मन धन से योगदान करने की घोषणा की है. श्री राय ने कहा कि बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में जमशेदपुर का ड्रीम प्रोजेक्ट फ्लाइओवर बनाया गया एवं भव्य एमजीएम अस्पताल बनवाया गया. 


उनकी कार्यशैली को देखते हुए राजद के सभी पदाधिकारियों ने सुधा गुप्ता को अपना समर्थन देते हुए उनका सहयोग करने का आश्वाशन दिया. कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शाह, युवा राजद जिला अध्यक्ष कमलेश यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिंटू पांडेय , प्रधान महासचिव विजय ठाकुर, वरिष्ठ नेता इंद्रदेव प्रजापति, जिला सचिव नवीन यादव, छात्र जिला अध्यक्ष करण गोस्वामी, धनजीत यादव, विनय कुमार चंद्रवंशी आदि उपस्थित रहे.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.