Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान ने किया नामांकनNausheen Khan, wife of Jharkhand State Minority Commission Chairman Hidayatullah Khan, filed her nomination for the post of Chairman from Jugsalai Municipal Council area.

 


Jamshedpur (Nagendra) जुगसलाई नगर परिषद एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरे झारखंड में सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी बीच जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सबसे ज़्यादा मज़बूत उम्मीदवार के रूप में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान ने मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । नामांकन कार्यक्रम के दौरान हिदायतुल्लाह खान एवं उनकी पत्नी नौशीन खान ने ढोल नगाड़े एवं गाजे बाजे के साथ जुलुश के शक्ल में नामांकन करने पुराना कोर्ट स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचे। 


इस दौरान उनके समर्थकों ने उन दोनों को फूल मालाओं से लाद दिया और कहा कि पूरे जुगसलाई से एक ही आवाज़ उठ रही है कि नौशीन खान की जीत निश्चित है। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए नौशीन खान ने मंगलवार को 11 बजे नामांकन करने पहुंची वहीं नामांकन से पूर्व नौशीन खान के समर्थक 11 बजे जुगसलाई ईदगाह मैदान में एकत्रित हुए और वहां से सभी समर्थकों के साथ नौशीन खान ने गाजे बाजे के साथ नामांकन करने पहुंची। ज्ञात हो कि जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अल्पसंख्यकों की संख्या बहुत ज्यादा है ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि नौशीन खान की जीत निश्चित है।





No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.