Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur तुलसी भवन का "वार्षिक सम्मेलन सह पारिवारिक स्नेह मिलन" सम्पन्न Tulsi Bhavan's "Annual Conference cum Family Reunion" concluded

 


Jamshedpur (Nagendra) सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा सिदगोड़ा स्थित सूर्य  मंदिर परिसर में  "वार्षिक सम्मेलन सह पारिवारिक स्नेह मिलन" संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी  की अध्यक्षता  में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक  सत्य प्रकाश एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद  के प्रान्तीय अध्यक्ष डाॅo अशोक कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में सर्वश्री गुहाराम, सुभाष चन्द्र मुनका , राम नन्दन प्रसाद, विमल जालान, डाॅo रागिनी भूषण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि रविदास जी के जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पण से  हुआ। तत्पश्चात काव्य पाठ, गीत-संगीत एवं  विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेलकूद में बच्चे, महिलायें और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम का संचालन प्रसन्न वदन मेहता ने किया।  


मौके पर साहित्य प्रेमियों के लिए एक भव्य काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया । जिसका संचालन डॉ० यमुना तिवारी व्यथित ने की । गोष्ठी में  अशोक पाठक स्नेही , डाॅ० उदय प्रताप हयात, शकुन्तला शर्मा,  राजेन्द्र साह 'राज' , कैलाश नाथ शर्मा 'गाजीपुरी', वसंत जमशेदपुरी, ममता कर्ण, रमेश कुमार, रीना सिन्हा सलोनी, सुदीप्ता जेठी राउत,  वीणा कुमारी , सूरज सिंह राजपुत, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, वंदना केशव भारती,  नीता सागर, आलोक तिवारी, पी. वासुदेव राव , सोनी सुगंधा , सरिता सिंह, शिप्रा सैनी, अनुज कुमार, विक्रमा सिंह  देहदुब्बर एवं कई अन्य साहित्यकारों ने अपनी कविताओं और विचारों से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कुल 284 लोगों की उपस्थिति रही।


उपस्थित होने वालों में तुलसी भवन कार्यकारिणी एवं साहित्य समिति के तमाम सदस्यों के साथ शहर के प्रमुख साहित्यकारों में डाॅo अजय कुमार ओझा, डाॅo वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय, उपासना सिन्हा, डाॅ० सुनीता बेदी, सुरेश चन्द्र झा, संतोष चौबे, शकुंतला शर्मा, सोनी सुगंधा,राजेन्द्र सिंह, माधुरी मिश्रा , नीलम पेडिवाल,उमा पाण्डेय, पूनम शर्मा स्नेहिल, सुधा प्रजापति, क्षमाश्री दुबे, रीना सिन्हा सलोनी, हरिहर राय चौहान, शिव नन्दन सिंह, सुस्मिता मिश्रा , संगीता मिश्रा, लक्ष्मी सिंह, दीपक कुमार, दीपक वर्मा, अंशुमन भगत, वसंत कुमार, विनोद कुमार, जितेश तिवारी, मनोज कुमार, वर्षा साहा, धर्मचन्द्र पोद्दार, नीलाम्बर चौधरी, मुकेश रंजन,विनय शर्मा , अरविन्द तिवारी, के गणमान्य लोगों की सपरिवार उपस्थिति रही। आयोजन को सुचारु रुप से सम्पन्न कराने में तुलसी भवन के तमाम कर्मचारी समेत सर्वश्री राकेश कुमार, संजय मिश्रा, रितेश कुमार, सोनू गिरी, सुभाष कुमार, शशि भूषण, अजित शर्मा एवं प्रदीप चटर्जी की भागीदारी सराहनीय रही।


भोजनोपरान्त समापन सत्र का संचालन  करते हुए मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने वर्षभर के गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।  तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में संस्थान के उपाध्यक्ष  रामनन्दन प्रसाद ने  उक्त अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों और आयोजन में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.