Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव की कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को मानगो बगानबस्ती, बालीगुमा, मुंशी मोहल्ला, गुरुद्वारा रोड, उलीडीह, राजेन्द्र नगर, कुंवर सिंह रोड, सुमन होटल, डिमना रोड, राजस्थान भवन, डिमना रोड, कोहिनूर टावर रोड नंबर 1,ओल्ड पुरूलिया नंबर 13, मोतीमहल, जवाहरनगर क्षेत्र में पदयात्रा निकाली. पदयात्रा के दौरान डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते हुए समर्थकों ने जनता से सुधा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की. सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों से अपील किया कि 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कार्पेट के निशान क्रम संख्या 11 पर वोट डाल कर उनको विजयी बनाएं. पदयात्रा में मानगो क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल और उत्साह देखने को मिला.
सुधा गुप्ता ने कहा कि वे जनता की सेवा करने के लिए चुनावी मैदान में है और जनता की आवाज बनकर काम करेंगे . पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी की ओर से किये गये कार्यों को आगे ले जाने के संकल्प के साथ काम करेंगे ताकि यहां का विकास काम जो रुका है, उन सारे विकास कार्य को फिर से गति दी जा सके और मानगो नगर निगम की स्थापना का लाभ आम जनता तक दिलायी जा सके. जनता की आवाज के तौर पर हम मेयर के तौर पर काम करेंगे ताकि जनता के सारे लंबित काम पूरा किया जा सके. कचरा के स्थायी समाधान को लेकर भी काम किया जायेगा. सुधा गुप्ता ने कहा कि कचरा का निष्पादन, साफ सफाई, पानी और गली मोहल्ले में सड़क बनाने का काम को पूरा करना ही हमारा संकल्प है.




































No comments:
Post a Comment