Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa महानवमी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Crowds of devotees gathered for Mahanavami Puja

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के योग नगर में मां बसंती की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से की जा रही है। श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस अवसर पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को महानवमी के पावन अवसर पर पंडाल में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पुजारी द्वारा वैदिक विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना की गई। इस दौरान विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पंडाल में उपस्थित रही और उन्होंने भक्तिभाव से महानवमी पूजा में हिस्सा लिया। मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष पुजारी द्वारा श्रद्धालुओं को पुष्पांजलि अर्पित कराई गई। भक्तों ने मां के चरणों में फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। 


पूरे पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “जय माता दी” के जयकारों से माहौल गूंज उठा। पूजा के उपरांत मां दुर्गा को खिचड़ी का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.