Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में मां मंगला की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि Worship of Maa Mangala in various areas of Guwa, seeking happiness and prosperity

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मां मंगला की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर केसरी समाज द्वारा गुवा रेलवे स्टेशन कॉलोनी में तथा गुवा रामनगर स्थित सेवा नगर में करुवा समाज और हरिजन समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन किया। पूजा के दौरान महिलाओं ने ठाकुरा पुल स्थित कारो नदी के तट पर विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाएं माथे पर कलश रखकर नंगे पांव रेलवे स्टेशन कॉलोनी स्थित पूजा स्थल तक पहुंचीं, जहां कलश की स्थापना की गई। 


वहीं सेवा नगर में भी कुसुम घाट स्थित कारो नदी से कलश यात्रा निकालकर पूजा स्थल तक लाई गई। कलश यात्रा के दौरान आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहां श्रद्धालु रास्ते में उल्टा लेट गए और कलश लेकर आ रही महिलाएं उन्हें लांघते हुए आगे बढ़ीं। मान्यता है कि ऐसा करने से बीमारियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने मां मंगला से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने बकरे एवं लाल मुर्गे की बलि भी दी। 


पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केसरी समाज के विक्रम केसरी, निखिल केसरी, शत्रुधन केसरी, रंजीत केसरी, नीतीश केसरी, बेहरा पान, मनोज पान तथा करुवा समाज के विशाल करुवा, बासुदेव करुवा, कृष्णा करुवा, मनोहर करुवा, गुरुचरण करुवा, अतुल करुवा, अभिमन्यु करुवा, बीजू करुवा, मनोज करुवा, लखी करुवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.