Upgrade Jharkhand News. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आज कदमा के इसीसी फ्लैट, काली मंदिर परिसर में 889150 (आठ लाख 89 हजार150 रुपये) की लागत से बने किचन शेड, पेबर्स ब्लॉक और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र विशेष की मांग पूरी हो गई।
यह निर्माण कार्य विधायक निधि से हुआ है। इस मौके पर पप्पू सूर्यवंशी, तारक मुखर्जी, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, रविशंकर सिंह, रंजीत सरकार, संजू सरकार, चंदन, माधव सिंह, रवि रंजन सिंह, टिंकू साहू, सपा दास आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment