Upgrade Jharkhand News. जल, जंगल, जमीन आंदोलन के प्रणेता शहीद देवेंद्र माझी के साथी रहे दिऊं कोड़ाह को शुक्रवार को 40वां शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रखंड के बिला गांव में शहीद स्मारक समिति बिला द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। उन्होंने दिऊं कोड़ाह के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षाें को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा दिऊं कोड़ाह ने उनके पिता देवेंद्र माझी के साथ मिलकर जंगल में बसे लोगों को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते हुए अपनी शहादत दी। कहा कि दिऊं कोड़ाह के अलावा सुखराम पुरती, टूंगी कोड़ाह, निंबु कुई ने भी संघर्ष किया था। कहा पिता देवेंद्र माझी ने संघर्ष कर जंगल में लोगों को बसाया और मां जोबा माझी के प्रयास से वहां बसे लोगों को वन पट्टा मिला, अब उनकी कोशिश यहां के लोगों को आगे बढ़ाने का है।
कहा कि गांवों में सड़क, पुल, पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि वहां तेजी से विकास पहुंचे। इसके अलावा अन्य कार्य भी तेजी से किये जा रहे है। इससे पूर्व बिला गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मौके पर विधायक को ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांंग की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया गणेश बोदरा, मंगल सिंह लागुरी, कृष्णाचंद्र लागुरी, सुखराम कोड़ाह, सुखमती बानरा, सोमा पुरती समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment