Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Manoharpur ईश्वर पाठक प्लस-2 उच्च विद्यालय में नए भवन का विधायक जगत माझी ने किया शिलान्यास MLA Jagat Majhi laid the foundation stone for the new building of Ishwar Pathak Plus-2 High School.

 


Upgrade Jharkhand News. क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक अहम कार्य संपन्न हुआ। मनोहरपुर प्रखंड स्थित ईश्वर पाठक प्लस-2 उच्च विद्यालय में छह नए कमरों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। डीएमएफटी फंड से बनने वाले उक्त भवन शिलान्यास स्थानीय विधायक जगत माझी ने पूजा अर्चना एवं शिलापट का अनावरण कर किया। 


इस मौके पर विधायक जगत माझी ने कहा मनोहरपुर क्षेत्र के शैक्षिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा पूरे विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। कहा कि विद्यालय में कमरों की कमी को दूर करना और छात्र-छात्राओं के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है। ​इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि नए कमरों के बन जाने से प्लस-2 स्तर के छात्रों को काफी सुविधा होगी और पठन-पठन का माहौल बेहतर होगा। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.