Upgrade Jharkhand News. महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए गोईलकेरा प्रखंड कार्यालय परिसर में 'पलाश दीदी कैफे' का विधिवत उद्घाटन किया गया। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा संचालित इस कैफे का उद्घाटन विधायक जगत माझी ने फीता काटकर किया।
इस कैफे की सबसे बड़ी विशेषता यहां मिलने वाले झारखंडी पारंपरिक जनजातीय व्यंजन होंगे। पलाश ब्रांड के तहत अब स्थानीय लोगों और प्रखंड कार्यालय आने वाले आगंतुकों को शुद्ध, हाइजीनिक और पारंपरिक भोजन एक ही छत के नीचे मिल सकेगा। इससे न केवल स्थानीय खान-पान को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सखी मंडल की दीदियों की आय में भी वृद्धि होगी। उद्घाटन के पश्चात विधायक जगत माझी ने कैफे का निरीक्षण किया और दीदियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों की सराहना की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हमारी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पलाश दीदी कैफे न केवल स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम है, बल्कि यह हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और खान-पान को सहेजने का भी प्रयास है। इन दीदियों के जज्बे को मेरा सलाम है और भविष्य में इन्हें हर संभव सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी।
पलाश दीदी कैफे के खुलने से गोईलकेरा प्रखंड कार्यालय में आने वाले लोगों को अब जलपान के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। साथ ही, ग्रामीण महिलाओं के हुनर को एक नया मंच और बाजार मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा, पूर्व अध्यक्ष अकबर खान, थाना प्रभारी विक्रान्त मुंडा, जेएसएलपीएस के पदाधिकारी, महिला समूह की सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण।


No comments:
Post a Comment