Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Goilkera प्रतिभा को तराशने के लिए पूरे विस क्षेत्र में खेलकूद प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन : जगत माझी Sports competitions will be organised in the entire Vidhansabha constituency to hone talent: Jagat Majhi

 


  • प्रथम गोइलकेरा प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

Upgrade Jharkhand News. गोइलकेरा के हाईस्कूल मैदान में एक दिवसीय प्रथम प्रखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अध्यक्ष अकबर खान, झामुमो क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष कश्मीर कान्डेयांग, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक व एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव अजय नायक, गोइलकेरा प्रखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आदिल खान उर्फ प्रिंस खान ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर किया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत संबोधन जहां गोइलकेरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजीव कुमार बाहंदा ने किया।


वहीं एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधायक जगत माझी ने अपने संबोधन में एसोसिएशन के कार्यों की जमकर सराहना की और कहा कि आने वाले समय में जिले के हर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित कराने में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन को सहयोग करेंगे ताकि खिलाड़ी छनकर निकलें और जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाकर जिला का नाम रौशन कर सकें। किसी भी क्षेत्र के खिलाड़ियों को यथासंभव सहयोग करते रहने और खेल से संबंधित हर मुद्दा के लिए विधानसभा में खिलाड़ियों का आवाज बनने की बात भी कही। भविष्य में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता भी गोइलकेरा प्रखंड में कराने की उन्होंने घोषणा की। विधायक ने कहा क्षेत्र की प्रतिभा को तराशने के लिए केवल गोईलकेरा ही नहीं, बल्कि पूरे मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में इसी तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को एक सुनहरा अवसर और बेहतर मंच मिले, ताकि वे अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल राज्य, बल्कि देश का नाम भी रोशन कर सकें। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे ही छोटे छोटे क्षेत्र से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होते हैं। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव अजय नायक एवं वरीय संयुक्त सचिव कश्मीर कान्डेयांग ने संयुक्त रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिला में आवासीय एवं डे बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्रों को खोलने पर जोर देते हुए विधानसभा में आवाज उठाने हेतु धन्यवाद स्वरूप विधायक को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 153 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.