Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अंकिता यादव द्वारा ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त कर भारतीय सेना में अधिकारी पद हेतु चयन Ankita Yadav secured All India Rank 3 and got selected for the post of Officer in the Indian Army

 


Upgrade Jharkhand News. यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि बैंक ऑफ़ इंडिया, तमिलिया शाखा के हेड कैशियर श्री जे.डी. यादव की सुपुत्री अंकिता यादव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 प्राप्त कर  में अधिकारी पद हेतु चयनित होकर क्षेत्र एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। अंकिता यादव शीघ्र ही , चेन्नई में प्रशिक्षण ग्रहण करेंगी। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से वे राष्ट्र सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करेंगी।


ऑल इंडिया यादव महासभा की महिला विंग  अनीता यादव एवं सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर प्यारी सी गुड़िया अंकिता यादव को  सम्मानित किया साथ ही उसके माता पिता को भी अंगवस्त्र से  सम्मानित किया क्योंकि बच्चे की सफलता के पीछे उसके माता पिता का  सबसे बड़ा हाथ एवं उनका त्याग होता है।बिटिया के लगन मेहनत और अथक प्रयास ने अपने परिवार,समाज ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड का नाम  रौशन  किया है।जिला जौनपुर के जिलेदार साहब की पुत्री अंकिता यादव झारखंड की पहली महिला कैंडिडेट है जिसने CDS में चयन के  माध्यम से लेफ्टीनेंट कर्नल के पद को सुशोभित किया है ।


उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, मित्रगण एवं समस्त क्षेत्रवासियों में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। यह सफलता विशेष रूप से युवाओं एवं महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उक्त उपलब्धि के उपलक्ष्य में अंकिता यादव के सम्मान में एक सम्मान समारोह एवं मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक २४ मार्च को  श्रीष्टि गार्डन, ई-ब्लॉक 104 (विजया गार्डन के समीप), जमशेदपुर में किया जा रहा है।


अनीता यादव, पूनम देवी, सुलोचना यादव, आरती यादव, रामनंदन , वरुण कुमार एंड मोहन यादव सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों से अनुरोध है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर अंकिता यादव को शुभकामनाएं प्रदान करें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.