Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur राजद द्वारा रांची में 5 अप्रैल को आयोजित रैली में भाग लेने को लेकर जमशेदपुर में बैठक की गई A meeting was held in Jamshedpur regarding participation in the rally organised by RJD in Ranchi on April 5.

Jamshedpur (Nagendra) राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में पार्टी जिला अध्यक्ष शम्भु नाथ चौधरी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 5 अप्रैल को रांची में आयोजित राजद की रैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रांची आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।


इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी कार्यकर्ता 5 अप्रैल को सुबह 9 बजे पार्टी कार्यालय, साकची (जमशेदपुर) में एकत्रित होंगे, जहाँ से वे सामूहिक रूप से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे और रैली में भाग लेंगे। बैठक में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक तैयारी करने का संकल्प लिया। बैठक में कन्हैया यादव, अरविन्द ठाकुर, सपन डे, सुशील तिवारी, बैजनाथ पंडित, संजीव झा, तनबीर आलम, संजय यादव, शौकत आलम, भीम प्रसाद, संजय राय आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.